फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: लिफ्ट मांगना पड़ा महंगा, बोलेरो सवार बदमाशों ने युवक को लूटा, मारपीट कर बीच रास्ते में छोड़ भागे

Wed, 19 Oct 2022 01:49 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

राजस्थान के चुरू में एक युवक को लिफ्ट देकर कुछ बदमाशों ने उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने युवक से मारपीट की और फिर उससे पैसे और कीमती सामान छीनकर भाग गए।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चूरू में एक 20 वर्षीय युवक को लिफ्ट मांगना महंगा पड़ा गया। कुछ बोलेरो सवार बदमाशों ने युवक को लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाया और फिर चलती गाड़ी में उसके साथ मारपीट की बाद में उससे पैसे और कीमती सामान लूटने के बाद उसे बीच रास्ते में छोड़कर भाग कर। घायल युवक को लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमासी निवासी 20 वर्षीय राजेश ने बताया कि वह सोमासी टोल पर हाइवे पेट्रोलिंग में काम करता है। ड्यूटी पर जाने के लिए उसे कोई साधन नहीं मिल रहा था, तो उसने रामपुरा में बोलेरो सवार से लिफ्ट मांगी। पीड़ित ने बताया कि बोलेरो सवार बदमाशों ने उसे लिफ्ट दी लेकिन कुछ दूर चलने के बाद ही बोलेरो में सवार तीन लोगों ने उसके साथ चलती गाड़ी में मारपीट की और उसका मोबाइल फ़ोन, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और पर्स छीन लिया और बीच रास्ते में उसे फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह टोल पहुंचा और टोल एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें