फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बनास नदी में बह गई महिला का शव बरामद, शिनाख्ती के बाद परिजनों को सौंपा; पैर फिसलने से हुआ था हादसा

Thu, 15 Aug 2024 06:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

Rajasthan News: सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र स्थित बनास नदी में बुधवार शाम को पानी में बह गई महिला का शव कड़ी मशक्कत के बाद आज सिविल डिफेंस की टीम ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन
महिला का शव बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल डिफेंस की टीम ने बनास स्थित डिडायच रपट के नजदीक से शव बरामद किया और चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतका डिडायच निवासी 50 वर्षिय पाना देवी मीणा है।

विज्ञापन


डिडायच सरपंच हंसराज बैरवा के मुताबिक डिडायच निवासी 50 वर्षिय महिला पाना देवी बुधवार शाम को घर पर बिना बताये अपने खेत पर चली गई। महिला का खेत बनास नदी के किनारे स्थित है। उसी दौरान महिला का पैर शायद फिसल गया और वो बनास नदी में बह गई। परिजनों द्वारा महिला की तलाश भी की गई पर उसका कोई पता नही चला।

संदेह के आधार पर आज सुबह सिविल डिफेंस की टीम को सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने बनास स्थित डिडायच रपट के आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम को सफलता मिली और रपट के नजदीक से महिला के शव को बरामद कर लिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस की मदद से शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौथ का बरवाड़ा पहुंचाया, जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें