फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: धौलपुर में पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चार घायल, जिला अस्पताल कराया गया भर्ती

Sat, 27 Jan 2024 08:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

पानी निकासी को लेकर हुए विवाद में महिलाओं समेत एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दो महिलाओं गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
महिलाओं को बुरी तरह लाठियों से पीटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर में शनिवार को दो पड़ोसियों में नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद हो गया। मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ कि दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडों से एक दूसरे पर हमलावर हो गए। करीब आधा घंटे तक चले खूनी संघर्ष में एक पक्ष की चार महिला घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद पुलिस के गांव पहुंचने से पहले ही आरोपी पक्ष के लोग फरार हो गए हैं।

विज्ञापन


विवाद में रामनरेश पक्ष की लालवती, उसकी रिश्तेदारी नथोली पत्नी महेंद्र, सुनीता पत्नी कैलाशी के साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हमले में दो महिलाओं को बेहद गंभीर चोटें आईं हैं। घटना को लेकर एएसआई आदिराम ने बताया कि घायल पक्ष के लोगों ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराई है। घायलों के बयान ले लिए गए हैं, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

मारपीट का वीडियो वायरल
दोनों पक्षों में हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि गाली- गलौज के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया। वीडियों में आरोपी महिलाओं को जमीन पर गिराकर पीटते दिखाई दे रहे हैं और खून से लथपथ महिलाएं बचाने के लिए लोगों को बुला रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें