फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन पर प्रदेश में लगेंगे रक्तदान शिविर, एक लाख यूनिट रक्त जुटाने का लक्ष्य

Wed, 20 Apr 2022 09:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

भीलवाड़ा शहर सहित जिले भर में तीन जगह रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में 500 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
कल गुरुवार को मनाया जाएगा राजेंद्र राठौड़ का जन्मदिन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का कल 21 अप्रैल को जन्मदिन मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। भीलवाड़ा शहर सहित जिले भर में तीन जगह रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में 500 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। बताया जा रहा है कि रक्तदान शिविरों के जरिए उनके समर्थक शक्तिप्रदर्शन दिखाने का प्रयास करेगें। 
विज्ञापन


भीलवाड़ा नगर परिषद के उप सभापति रामलाल योगी, कोटड़ी प्रधान करणसिंह, सुवाणा प्रधान पति व पूर्व जिला परिषद सदस्य चावंड सिंह एकलिंगपुरा, रक्तदान शिविर के संयोजक राजेश सिंह राठौड़ ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र राठौड के जन्मदिन के अवसर पर कल भीलवाड़ा सहित पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 1 लाख यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। गुरुवार से पूरा सप्ताह सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें