फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सोशल मीडिया से चुनावी जंग लड़ेगी BJP, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी बोले- ये डिजिटल युग का बौद्धिक हथियार

Thu, 13 Apr 2023 09:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। इन चुनावों में सोशल मीडिया कैम्पेन की बड़ी भूमिका रहेगी। इसी को समझते हुए बीजेपी ने अपनी सोशल मीडिया टीम को चुनावी जंग के लिए एक्टिव करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने ली बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग में भाजपा कार्यकर्ता की भूमिका  पर गुरूवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सोशल मीडिया, आईटी सेल और मीडिया प्रबंधन टीम की बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने आईटी टीम और सोशल मीडिया टीम को मौजूदा दौर में पार्टी के लिए सकारात्मक  प्रचार और प्रसार के संबध में दिशा-निर्देश दिए। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया एक बौद्धिक हथियार है 
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि वर्तमान युग पूर्णतया डिजीटल युग बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में हुए इनोवेशन और वंचित पीड़ितों तक सुलभ न्याय पहुंचाने की बात कही है। जोशी ने कहा सोशल मीडिया एक बौद्धिक हथियार है । सोशल मीडिया द्वारा भाजपा संगठन के तमाम क्रिया कलापों सहित मौजूदा केंद्र सरकार की लोकव्यावहारिक और लोककल्याणकारी योजनाओं, नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जा सकता है।बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार के जंगलराज को सोशल मीडिया के जरिये सकारात्मक रूप से आमजन तक पहुंचाना चाहिए।

लाभार्थियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में सोशल मीडिया की अहम भूमिका
सोशल मीडिया, मीडिया और आईटी की बैठक को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि सोशल मीडिया को सही तरीकों से आज के युग में उपयोगी सिद्ध करना भाजपा कार्यकर्ता का कर्तव्य है। भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रम, मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत से संबंधित योजनाओं और लाभार्थियों तक योजनाओं की जानकारी पहुचाने में सोशल मीडिया की अहम भूमिका रहने वाली है। बैठक में प्रदेश मीडिया संयोजक पंकज जोशी, मीडिया संपर्क प्रमुख आनन्द शर्मा,जोगेंद्र सिंह,आईटी सेल संयोजक हीरेंद्र जोशी,अजय विजयवर्गीय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें