फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: PM ने 71000 युवाओं को नियुक्त पत्र दिए, सांसद बोहरा बोले- 10 लाख नौकरियां देने का वादा हो रहा पूरा

Thu, 13 Apr 2023 09:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा 10 लाख नोकरियां देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए 71000 युवाओं को नियुक्त पत्र दिए।  इसका एक कार्यक्रम जयपुर में रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर भी आयोजित किया गया। जिसमें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
जयपुर में 71000 युवाओं को नियुक्त पत्र दिए गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियुक्ति पत्र देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए जयपुर शहर बीजेपी सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहें है, इसी कड़ी में आज नौकरियां प्राप्त करने वाले युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं। देश में वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेनें चल रही है, जयपुर के लिए बड़े हर्ष का विषय है कि कल ही जयपुर को वंदे भारत की सौगात मिली है। जयपुर के रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। 

विज्ञापन


सीतापुरा में एसटीपीआई इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन
सांसद बोहरा ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ सीतापुरा स्थित एसटीपीआई इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन भी किया और वहां इन्नोवेटर्स को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही है, उनका कौशल विकास कर रही है, उन्हें स्टार्टअप्स शुरु करने के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, इस एसटीपीआई सेंटर के माध्यम से जयपुर के युवाओं को ही नहीं, अपितु संपूर्ण राजस्थान के युवाओं को आईटी सेक्टर में स्टार्टअप शुरू करने के लिए हर मदद केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। हम युवाओं का विकास करके ही देश का विकास कर सकते हैं। प्रधानमंत्री का विजन रहा है- सबका साथ सबका विकास, इस धारणा को सिद्ध करते हुए आज रेल और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव इस सेंटर को आप सभी को समर्पित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें