भाजपा ने जालौर में जन आक्रोश महाघेराव कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश महामंत्री और सांसद दीया कुमारी, भजनलाल शर्मा शामिल रहीं। सीपी जोशी ने कहा कि भ्रष्ट, नाकारा कांग्रेस सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है। जनता इसका जवाब 2023 के विधानसभा चुनाव में देगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने राजसमंद जिले में भगवान श्रीनाथजी और चारभुजा जी के किए दर्शन कर प्रदेश की जनता की उन्नति और अमन चैन के लिए प्रार्थना की। उनके साथ प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, जिला अध्यक्ष मान सिंह बारहठ, विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, जिला प्रमुख रतनी देवी की मौजूद रहे। इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जन आक्रोश महाघेराव जालौर को संबोधित करते हुए कहा कि जनाक्रोश यात्रा के तहत भाजपा सरकार ने जनता के मुद्दों की आवाज बनकर भाजपा ने पहले पंचायत स्तर पर फिर विधानसभा स्तर पर और अब जिला मुख्यालय पर जनता के मुद्दों की आवाज बन घेराव किया है। कांग्रेस ने साढ़े चार साल पहले अपने चुनाव घोषणा पत्र में कहा था कि पूर्ण कर्जा माफ करेंगे लेकिन नहीं हुआ, साढ़े 4 साल में गिरदावरी नही हुई, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया।
सत्ता के गलियारों और उच्च शीर्ष तक मिलीभगत
तुष्टीकरण राजस्थान में किस हद तक हुआ
शी ने कहा कि तुष्टीकरण राजस्थान में किस हद तक हुआ है, आतंकवादियों के खिलाफ पैरवी करने के लिए सीनियर वकील नहीं है, लेकिन आतंकवादियों के लिए 21 वकील सुप्रीम कोर्ट के खड़े कर दिए। जोशी ने कहा- जोधपुर की घटना में जनजाति वर्ग के भाइयों के घरों को तोड़ दिया गया। वो पाकिस्तान से भारत में विस्थापित थे, उनको तहस नहस कर दिया। भगवा फहराने की बात हो, चाहे भगवान श्रीराम के नारे लगाने वालों पर केस दर्ज कराना हो, चाहे दलितों पर अत्याचार हो, राम दरबार को तोड़ने या शिव मंदिर को तोड़ने की घटना हुई हो।
प्रदेश की सरकार पेपर लीक मामलों में सीधी जुड़ी हुई- दीया कुमारी
सरकार की अंतिम सांसे बची हैं
प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि राहत कैंप पर कहा कि जब सरकार की अंतिम सांसे बची हैं, जब ही आपको राहत कैंप याद आ रहे हैं। साढ़े चार साल आप को याद नहीं आई जनता की याद नहीं आई। राहत देने का काम तो नरेंद्र मोदी के सरकार कर रही है जो घर बैठे बैंक का खाता खुल रहा है, खातों में आवास, शौचालय और सब्सिडी आ रही है।