भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सरकार पर बोला हमला।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के 9 साल के कार्यकाल पर बात करते हुए भाजपा प्रदेश सीपी जोशी ने राज्य की गहलोत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अजमेर की एक रैली से ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नींद उड़ गई, अभी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में आना ठीक से शुरू भी नहीं किया।
जोशी ने कहा कि जो मुख्यमंत्री गहलोत कहते हैं कि भाजपा योजनाओं को बंद कर देगी वो पहले ये बताए कि भमाशाह योजना को चिरंजीवी किसने बनाया? सीपी जोशी ने कहा कि हमारी अन्नपूर्णा योजना को इंदिरा रसोई किसने बनाया, आपका प्रेम है इंदिरा जी से है तो नई योजना लाते मां अन्नपूर्णा का नाम बदलकर योजना को लाना यह धोका है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जोशी ने कहा- हमारे मार्डन स्कूल को महात्मा गांधी स्कूल बनाकर किसने जनता को गुमराह किया। इसका जवाब दे मुख्यमंत्री तो पता चलेगा कि जन हितकारी योजना लाने का श्रेय किसको है। जोशी ने कहा कि सभी योजना हमारी सरकार की थी जिनका नाम बदलकर जनता को गुमराह कर रहे है।
जोशी ने कहा आज जो भी योजना राजस्थान में लागू हैं, उसमे पैसे किसके लगे है मुख्यमंत्री जरा जनता को ये बताएं। सीएम गहलोत गैस सिलेंडर में जो वाहवाही ले रहे है उसमे 200 रुपये केंद्र सरकार के हैं। चिरंजीवी योजना में जो पैसे लगे हैं वो आयुष्मान भारत योजना के हैं। प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री बताएं कि केंद्र के बिना कोई भी योजना राजस्थान में संभव नहीं है।