फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत की सुरक्षा पर सवाल उठाने वाले भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को जेड प्लस सिक्योरिटी देने को लेकर सवाल उठानेवाले राजस्थान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश नाथ भट्ट ने बुधवार को इस्तीफा सौंप दिया।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। भट्ट ने अपने फेसबुक पेज पर भागवत को सुरक्षा देने को लेकर पांच सवाल उठाए थे। राजस्थान में भट्ट के सवालों को लेकर काफी विवाद हो गया था। भट्ट खुद स्वयं सेवक हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भट्ट ने अपना इस्तीफा मोबाइल फोन मैसेज के जरिए भेजा था। इससे पूर्व भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेश चंद्र शर्मा ने भट्ट को भागवत सुरक्षा पर छेड़ी बहस को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

भट्ट बोले, भावुकता में कह दिया, भूल हुई, क्षमा

भट्ट ने सवाल उठाया था कि परम पूज्य सर संघ संचालक को जेड प्लस सुरक्षा क्यों दी? उन्होंने स्वीकार भी कैसे की? सुरक्षा संघ प्रमुख को स्वयं सेवकों से दूर कर देगी और संघ की गोपनीयता भी भंग हो जाएगी कि संघ प्रमुख से कौन कब कहां मिला?

जनता में संदेश जाएगा कि भाजपा की सरकार बनते ही संघ प्रमुख भी स्टेटस सिंबल के चक्कर में आ गए। आज तक संघ के सभी प्रमुख सादगी से ही रहे हैं।

हालांकि विवाद बढ़ता देख भट्ट ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश मानकर बहस रोक रहे हैं। भावुकता में कह दिया, भूल हुई, क्षमा। यह एक स्वयं सेवक की आत्मा की आवाज थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें