फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के बुजुर्ग बन सकते हैं राज्यपाल

Fri, 23 May 2014 07:13 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केन्द्र में भाजपा की सरकार बनते ही कई राज्यों में राज्यपाल बदलने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। ऐसे में भाजपा के अतिवरिष्ठ बुजुर्ग नेताओं को राज्यपाल पद का तोहफा मिल सकता है।
विज्ञापन


राजस्थान में ऐसे चार नेताओं के नामों की चर्चा जोरों पर चल रही हैं। फिलहाल ललित किशोर चतुर्वेदी, हरिशंकर भाभड़ा, रघुवीर सिंह कौशल और भंवरलाल शर्मा का नाम चर्चाओं में है।

आमतौर पर सत्ता परितर्वन के बाद राज्यपालों को बदलने की कवायद भी शुरू हो जाती है और पार्टियां इस पद पर अपने बुजुर्ग नेताओं की नियुक्ति करती हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि राज्यपालों के सम्भावित बदलाव में राजस्थान के वरिष्ठ नेताओं के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन


राजस्थान से चल रहे नामों में से सभी पार्टी की कमान सम्भाल चुके हैं और सांसद, विधानसभा अध्यक्ष तथा मंत्री पदों पर रह चुके हैं। ये सभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नजदीकी भी माने जाते हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें