फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भाजपा नेता ने लगाई फांसी, 50 लाख का कर्ज था, ऑडी कार और फार्म हाउस बेचकर भी पूरा नहीं चुक पाया था

Thu, 20 Oct 2022 06:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रभु प्रजापत ने दीपावली के बाद लोगों को रुपये देने की बात कही थी। ऐसा माना जा रहा है कि रुपयों की व्यवस्था नहीं होने पाने के कारण उसने फांसी लगाकर जान दे दी।  
विज्ञापन
भाजपा नेता प्रभु प्रजापत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर जिले में भाजपा नेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नेता प्रभु प्रजापत पर लाखों रुपये का कर्ज हो गया था। जिससे चलते वह तनाव में चल रहा था। गुरुवार को उसने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा नेता प्रभु प्रजापत (58) उदयपुर के भूपालपुरा इलाके में रहते थे। वह भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला के अध्यक्ष थे। बताया जा रहा है कि प्रभु प्रजापत 1500 लोगों की एक बिजनेस कमेटी चलाते थे। कोरोना महामारी के बाद उन पर लाखों रुपये का कर्ज हो गया था। बिजनेस कमेटी के लोगों को उसे 50 लाख से ज्यादा रुपये देने थे। जिसके चलते वह तनाव में चल रहे थे। गुरुवार सुबह प्रभु प्रजापत की बेटी उन्हें चाय देने के लिए गई तो उसने अपने पिता को फंदे पर लटका देखा। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की। 

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रभु प्रजापत ने दीपावली के बाद लोगों को रुपये देने की बात कही थी। ऐसा माना जा रहा है कि रुपयो की व्यवस्था नहीं होने पाने के कारण उसने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि लोगों का कर्ज उतारने के लिए प्रभु ने अपनी कार और फार्म हाउस भी बेच दिया था। इसके बाद भी कई लोगों का रुपया उन पर बकाया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें