फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: BJP सांसद राज्यवर्धन बोले- सरकार खेलों में कर रही राजनीति, दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों को दे रही जॉब

Sat, 28 Jan 2023 10:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन ने आरोप लगाया कि प्रदेश की गहलोत सरकार खेलों में राजनीति कर रही है। खिलाड़ियों को नौकरी के नाम पर दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों को भी राजस्थान में नौकरी दी जा रही है।
विज्ञापन
सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने सरकार पर साधा निशाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने शनिवार को अजबपुरा जमवारामगढ़ में महाराजा सूरजमल कॉलेज पहुंचकर जयपुर महाखेल के लोकसभा स्तर पर महिला और पुरूषों के सेमी फाइनल मुकाबलों में खिलाडियों का हौसला बढ़ाया और ओलंपिक जिमनेजियम का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


इस दौरान राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि खेलों से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। इसलिए खेलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। लेकिन अफसोस की बात है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार खेलों में राजनीति करने से बाज नहीं आ रही। 

जिस तरह केन्द्र सरकार देश के सभी खिलाड़ियों को नौकरी में मौके देती है , उसी तरह हर राज्य में खिलाड़ियों को नौकरी में अवसर दिए जाते हैं। लेकिन राजस्थान सरकार इसमें भी घोटाला करने से बाज नहीं आ रही। यहां पर उत्कृष्ठ खिलाड़ियों की नौकरी के नाम पर कई अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को नौकरी दी जा रही है।  
विज्ञापन




झोटवाड़ा और आमेर की महिला टीमें, फुलेरा और झोटवाड़ा की पुरुष टीमें फाइनल में पहुंची
जयपुर महाखेल के सेमीफाइनल मुकाबले के महिला वर्ग में झोटवाड़ा और आमेर की टीमें,  पुरूष वर्ग में फुलेरा और झोटवाड़ा की टीमें फाइनल में पहुंची हैं। इनके बीच मुकाबला 5 फरवरी को चित्रकूट स्टेडियम में खेला जाएगा। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कर्नल राज्यवर्धन ने कहा प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से जयपुर ग्रामीण में खेल और खिलाड़ियों का विकास हो रहा है। 2017 से जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में जयपुर महाखेल की शुरुआत हुई और आज इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहें है, जिससे जयपुर ग्रामीण क्षेत्र का विकास हो रहा है।  

खेलों में हार-जीत परमानेंट नहीं होती
कर्नल राज्यवर्धन ने कहा खेलों में हार या जीत परमानेन्ट नहीं होती, इसलिए हारने पर उत्साह कम नहीं होना चाहिए और जीतने पर संयम बरतना चाहिए। जयपुर महाखेल में हुए मुकाबलों के दौरान खिलाडियों में जिस तरह का जोश और उत्साह देखने को मिला, वह आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। 
विज्ञापन


ग्रामीण युवाओं को अगर सही मंच मिले, तो इन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। बेटियों के मुकाबलों को देखकर लगा कि महिला शक्ति को पुरूषों से कम नहीं आंका जा सकता। कर्नल राज्यवर्धन ने खेलों के लिए बेटियों का समर्थन करने पर उनके माता-पिता और रिश्तेदारों का आभार जताया। कर्नल राज्यवर्धन ने आमेर में भगवान देवनारायण मेले में शामिल होकर जयपुर ग्रामीण परिवार के लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना भी की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें