रामविलास मीणा, भाजपा विधायक, लालसोट
- फोटो : Amar Ujala Digital
राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट विधानसभा से बंपर जीत के बाद अब भाजपा विधायक रामविलास मीणा एक्शन मोड में नजर आने लगे हैं। विधायक रामविलास ने स्पष्ट रूप से कहा है कि लालसोट में परसादी लाल मीणा के समय हुए भ्रष्टाचारों की जांच होगी। तमाम भ्रष्ट अधिकारियों की जांच करवाके उनको 'गेट आउट' किया जाएगा। सूत्रों की माने तो इसके बाद लालसोट विधानसभा में लगे तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई है।
दौसा जिले की लालसोट से नवनिर्वाचित विधायक बीजेपी से रामविलास मीणा ने 'गेट आउट' वाला फरामान सुनाकर लालसोट में मौजूद तमाम अधिकारी कर्मचारियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। विधायक रामविलास मीणा ने कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे परसादी लाल मीणा पर भी जमकर आरोप लगाए।
लालसोट से भाजपा विधायक रामविलास मीणा ने कहा कि परसादी लाल मीणा जनता से 'गेट आउट' बोलते थे, उसका जवाब लालसोट की जनता ने परसादी लाल मीणा को गेट आउट कर के दिया है।रामविलास यही नहीं रुके आगे बोलते उन्होंने कहा कि परसादी लाल मीणा लालसोट की जनता से 'व्हाट इस दिस' बोलते थे, उसका जवाब भी लालसोट की जनता ने दिया कि व्हाट इस दिस परसादी लाल मीना।
लालसोट की जनता ने पूरा हिसाब लिया है। कांग्रेस के समय में लालसोट क्षेत्र में चिकित्सा महकमे में सहित अन्य विभागों में जो अधिकारी भ्रष्टाचारी लगे हैं उनको हटाएंगे और उनकी पोल खोलेंगे, जिस तरह सभी सरकारी महकमे और चिकित्सा महकमे में भ्रष्टाचार हुआ उन कर्मचारियों को 'गेट आउट' करेंगे। रामविलास ने आरोप लगाते हुए कहा कि ब्लॉक सीएमएचओ धीरज शर्मा जो दांतों का डॉक्टर था साथ ही परसादी लाल मीणा का एजेंट था। परसादी लाल मीणा के लिए दलाली करता था। अब सब उनकी दुकान बंद हो गई है। सब की छुट्टी लालसोट से करके गेट आउट किया जाएगा।
भ्रष्टाचार से बना फार्म हाउस, अब कहलाएगा कोरोना फार्म आउस
विधायक मीणा ने कहा कि जिला अस्पताल के समीप पहले तो जमीन खरीदी फिर परसादी लाल मीणा की नीति के हिसाब से वहां जिला अस्पताल स्वीकृत करवाया गया। अब लालसोट की जनता उस जमीन को 12 बीघा का कोरोना फार्म हाउस नाम से जानती है, क्योंकि 12 बीघा के अंदर फार्म हाउस बनाया है। कोरोना काल समय में भ्रष्टाचार करके बनाया गया इसलिए अब होशियार हो गई जनता ने इसे कोरोना फार्म हाउस नाम ही दे दिया है।