फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: भाजपा विधायक पर महाराणा प्रताप के अपमान का आरोप, करणी सेना ने दी चेतावनी 

Wed, 22 Dec 2021 11:08 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

 करणी सेना ने भाजपा विधायक को धमकी देते हुए कहा कि जयपुर आने पर उनका अच्छे से स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन
maharana pratap - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को उदयपुर से सटी मदार पंचायत में राज्यपाल कलराज मिश्र के कार्यक्रम के दौरान गोगुंदा विधायक प्रताप गमेती को महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट की गई, जिसे उन्होंने पैरों के पास रख दिया। हालांकि आपत्ति जताए जाने के बाद विधायक ने तस्वीर को हटा लिया। 

विज्ञापन

 
इसे महाराणा प्रताप का अपमान बताते हुए करणी सेना भड़क गई है। कांग्रेस नेताओं ने भी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। करणी सेना ने भाजपा विधायक को धमकी देते हुए कहा कि जयपुर आने पर उनका अच्छे से स्वागत किया जाएगा। 

करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष भंवर सिंह सलादिया के वायरल आडियो में उन्होंने गोगुंदा विधायक को कहा कि एमएलए साहब अपनी आदत सुधार लो। आप एमएलए की हैसियत से रहो, अपमान करने की जरूरत नहीं है। जब आपको महाराणा प्रताप का सम्मान करना नहीं आता तो आप मोमेंटों क्यों लेते हो? विधानसभा में आओ, हम फिर बताएंगे। जयपुर में आपका अच्छे से स्वागत किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें