फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सरकारी स्कूल में छिपकली गिरा खाना खाने से 14 बच्चे बीमार, रसोइए और स्कूल स्टाफ को किया एपीओ

Wed, 06 Jul 2022 04:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

छिपकली गिरा पोषाहार खाने से बीमार बच्चे सामुदायिक अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली है।  
विज्ञापन
अस्पातल में भर्ती बच्चे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा के सुवाणा ब्लॉक में स्थित बांसड़ा राजकीय विद्यालय के मिड-डे मील में छिपकली गिरा पोषाहार बच्चों को परोस दिया गया। मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के सामने नाराजगी जाहिर किए। विरोध बढ़ता देख प्रशासन ने स्कूल के दो रसोइए सहित आठ शिक्षकों को एपीओ कर दिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, यह मामला मंगलवार का है। स्कूल में खाना खाने के बाद बच्चे जब घर पहुंचे तो उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद परिजनों ने उन्हें बागोर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि 14 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं।  

इधर, बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी योगेश पारीक ने बुधवार को स्कूल का दौरा किया और ग्रामीणों से चर्चा कर घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों की नाराजगी पर पारीक ने कहा, शुरुआती जांच के बाद पोषाहार बनाने वाले रसोइओं की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। साथ ही स्कूल स्टॉफ को भी हटा दिया गया है। जानकारी के अनुसार छिपकली गिरा पोषाहार खाने से बीमार बच्चे आज भी बागोर कस्बे के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार के बाद बुधवार को भी अस्पताल पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें