राजस्थान विधानसभा का सत्र 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने इसे लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आनन फानन में छोटा सत्र बुलाया है, ताकि
ताकि कुछ बिल सदन में पास कराए जा सकें। सरकार जनता में भ्रम फैलाने के लिए इस तरह के बिल ला रही है। भाजपा इस छोटे सत्र में सरकार की पोल खोलने का काम करेगी।
राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल घोषणा करने का काम कर रही। धरातल पर इनका कोई असर नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पता चल गया कि वह सत्ता से जाने वाली है, इसलिए आनन फानन में घोषणा की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार विधानसभा में जो भी बिल पेश करेगी उस पर चर्चा करने के लिए हम तैयार हैं। विधानसभा में सवाल इसलिए खड़े किए जाते है, ताकि जवाब मिले, लेकिन कांग्रेस जवाब ही नही देती है।