फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: ‘सरकार में नायक नहीं खलनायक हूं मैं का खेल चल रहा है’, नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Thu, 04 May 2023 06:15 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि जिन लोगों ने राजस्थान में सचिन पायलट के कहने पर वोट दिया, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनको गद्दार मानते हैं। राज्य सरकार खुद के लोगों से ही असुरक्षित है और अंतर कलह से जूझ रही है। सरकार में 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं' का खेल चल रहा है।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने लोगों का किया धन्यवाद। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर में गुरुवार को भाजपा ने जन आक्रोश महा घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और राजस्थान सरकार पर जमकर हमला बोला है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में हजारों रहवासी भी उपस्थित थे।

बजरंगी सरकार को उखाड़ फेकेंगे- बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष

विज्ञापन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सवाई माधोपुर पहुंचे सीपी जोशी के आने से भाजपाइयों में काफी उत्साह देखा गया। जोशी ने आम सभा को संबोधित करते हुए गहलोत सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार, कुशासन, दुराचार में लिप्त है। जनता को हर मुद्दे पर गुमराह किया जा रहा है। कर्नाटक में बजरंग दल पर बैन लगाने पर जोशी ने चुनौती देते हुए कहा कि अब यही बजरंगी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा।

सरकार खुद के लोगों से ही असुरक्षित
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि जिन लोगों ने राजस्थान में सचिन पायलट के कहने पर वोट दिया, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनको गद्दार मानते हैं। राज्य सरकार खुद के लोगों से ही असुरक्षित है और अंतर कलह से जूझ रही है। सरकार में 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं' का खेल चल रहा है।

कलेक्ट्रेट के बाहर कड़ी सुरक्षा

विज्ञापन

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के लिए जब भाजपा नेता गए तो पुलिस ने कलेक्ट्रेट पर बेरिकेड्स लगा दिया और बड़ी तादाद में तैनात पुलिसकर्मियों ने भाजपाइयों का रास्ता रोक लिया। लेकिन गंगापुर सिटी के पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, पूर्व संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल सहित कई भाजपा नेता बेरिकेड्स पर चढ़कर कलेक्ट्रेट में कूद गए। इस दौरान पुलिस से जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। ज्ञापन देने में अवरोध पैदा करने पर नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने नाराजगी जताई और कलेक्टर सुरेश कुमार ओला को ज्ञापन देने के दौरान जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारों पर नौकरशाह आमजन का दमन करने के लिए उतारू हो रहे है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें