फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: इंश्योरेंस के लिए फर्जी FIR कराने वाला युवक साथियों सहित गिरफ्तार, ट्रक बेचकर थाने में कहा- चोरी हो गया

Thu, 04 May 2023 05:40 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा एसपी संजीव नैन ने बताया कि पावटा थाने में सलेमपुर के रहने वाले पवन गुर्जर (33) ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत करते हुए पवन ने पुलिस को बताया था कि 24 अप्रैल की रात उसने अपना ट्रक रिश्तेदार छोटू राम गुर्जर के घर के सामने खड़ा किया था। अगले दिन सुबह जाकर देखा, तो ट्रक वहां नहीं था।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा में एक ट्रक मालिक ने इंश्योरेंस क्लेम के लिए अपने ट्रक को कबाड़ी को बेच दिया और थाने में फर्जी एफआईआर भी करा दी। पुलिस ने मामले की जांच की, जिसमें ट्रक ड्राइवर का झूठ पकड़ा गया। पुलिस ने मामले में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

दौसा एसपी संजीव नैन ने बताया कि पावटा थाने में सलेमपुर के रहने वाले पवन गुर्जर (33) ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत करते हुए पवन ने पुलिस को बताया था कि 24 अप्रैल की रात उसने अपना ट्रक रिश्तेदार छोटू राम गुर्जर के घर के सामने खड़ा किया था। अगले दिन सुबह जाकर देखा, तो ट्रक वहां नहीं था। अज्ञात चोर ट्रक चोरी कर ले गए, जिसमें गाड़ी के सभी ओरिजिनल कागज भी रखे थे। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।

सीसीटीवी चेक किए तो हुआ भंडाफोड़
एसपी नैन ने आगे बताया कि टीम ने मामले में खोजबीन शुरू की। हमने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज चेक किए। एफआईआर और सीसीटीवी में अंतर मिला तो पवन को पूछताछ के लिए बुलाया। कड़ी पूछताछ के बाद पवन ने बताया कि उसने बैंक से लोन लिया था। लोन चुकाने के लिए इंश्योरेंस क्लेम लेना चाहता था। इसलिए रफीक, पिंटू और गनी से मिलकर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई।

तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन

पुलिस थाने में झूठी शिकायत करने और फर्जी तरीके से इंश्योरेंस राशि पाने के आरोप में पुलिस ने पवन गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा आरोपी के साथ साजिश रचने में साथ देने और ट्रक को खुर्दबुर्द करने के आरोप में पिंटू खान (44) और गनी खान (45) को भी गिरफ्तार किया है, दोनों करौली जिले के हिंडौन के रहने वाले हैं। मामले में चौथा आरोपी रफीक फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें