पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़
- फोटो : पीटीआई
ब्यावर में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रसून शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ जो एक किसान के बेटे हैं, को भारत के गौरवान्वित पद के लिए चुनकर किसानों का सिर ऊंचा किया है। साथ ही वंशवाद की राजनीति करने वालों के लिए भी एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। सोमवार को शुक्ला अजमेर व भीलवाड़ा जिले की सीमा पर स्थित पीपली का बाडिया गांव के चौराहे पर ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। शुक्ला ने उपस्थित ग्रामीणों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया और भाजपा किसान मोर्चा के समर्थन में नारे लगवाए।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रसून शुक्ला ने कहा कि एनडीए ने हमेशा ही दलित और काश्तकार तबके को प्रमुखता दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी दलित परिवार से हैं। इस बार उपराष्ट्रपति पद के लिए भी झुझुनू जिले के किठाना गांव में एक कृषि परिवार में जन्मे 71 वर्षीय जगदीप धनखड़ को चुना है। पार्टी के प्रमुख जेपी नड्डा ने भी धनखड़ को किसान का बेटा कहकर संबोधित किया है। धनखड़ एक विनम्र पृष्ठभूमि और लोगों से सीधे जुड़े रहने की उनकी क्षमता है। शुक्ला ने एनडीए के किसान पुत्र जगदीप धनखड़ के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एडवोकेट से नेता बने हैं। बचपन में 5 किलो मीटर पैदल चलकर स्कूल जाते थे।
उन्होंने कि धनखड़ ने चित्तौडगढ़ के सैनिक स्कूल में स्कॉलरशिप हासिल की थी। साथ ही धनखड़ ने राजस्थान हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों में प्रैक्टिस की है। राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष थे। धनखड़ सांसद और विधायक दोनों रह चुके हैं। गांव पीपली का बाडिया में आयोजित उक्त कार्यक्रम में लगेतखेड़ा के सरपंच भगवानसिंह, डूंगरखेड़ा के मण्डल अध्यक्ष प्रतापसिंह, जिला परिषद सदस्य गुलाबसिंह रावत, आई.टी.सेल के रघुवीरसिंह, वार्ड पंच मुकेश, हुक्मसिंह, रमेश सिंह रावत, मंगलाराम, अजमालसिंह, बाबूराम, देवीसिंह, नन्दासिंह, शंकरसिंह, रघुवीरसिंह, पप्पूसिंह आदि मौजूद रहे।