फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीपी जोशी बोले- जयपुर बम ब्लास्ट में सरकार ने दोषी आतंकवादियों के खिलाफ हाईकोर्ट में की लचर पैरवी

Wed, 05 Apr 2023 02:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा- जयपुर बम ब्लास्ट में 71 लोगों की मौत हुई, लेकिन गहलोत सरकार ने उन सब दोषी आतंकवादियों के खिलाफ ना कोई बड़ा वकील खड़ा किया और ना सरकार की तरफ से पैरवी पर जोर दिया गया, जिससे निर्दोष की हत्या करने वाले आतंकवादी रिहा हो गए। ऐसी संवेदनहीन कांग्रेस सरकार को बदलना है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सरकार पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भगवान श्री सांवलिया जी सेठ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। जोशी ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सांवलिया जी के दरबार में प्रदेश की खुशहाली और कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा। 

विज्ञापन




सांवलियाजी दर्शन के पश्चात चित्तौड़गढ़ में जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता एडवोकेट कैलाश चंद्र झंवर के निवास पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद जोशी दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने माता के दरबार में पूजा-अर्चना की।

इसके बाद सीपी जोशी ने जिला जन आक्रोश महाघेराव को जिला कलेक्ट्री के पास बने विशाल मंच से कार्यकर्ताओं को  संबोधित किया। उन्होंने कहा- कांग्रेस की गहलोत सरकार ने किसानों और युवाओं के साथ धोखा किया है। किसान, युवा सहित आमजन कांग्रेस सरकार को बदलने के तैयार है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा- किसानों को 50 फीसदी से से अधिक फसल  खराब होने पर मुआवजा मिलता था। इस समस्या को देखते हुए मोदी सरकार ने नया कानून बनाकर 33% से अधिक खराब होने पर मुआवजे का प्रावधान किया, लाखों किसानों के हितों की रक्षा की। 

कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर गहलोत ने कहा कि एक निर्दोष व्यक्ति की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई और कांग्रेस की गहलोत सरकार मुख दर्शक बनी बैठी रही। आतंकवाद को खात्मा करने में मोदी सरकार की प्राथमिकता रही है, वही देश के ऊपर हमला करने वाले विदेशी आतंकवादियों पर उनके घर में जाकर घुसकर आतंकवादियों का सफाया करने का काम पीएम नरेंद्र मोदी ने किया। जयपुर बम ब्लास्ट में 71 लोगों की मौत हुई, लेकिन गहलोत सरकार ने उन सब दोषी आतंकवादियों के खिलाफ ना कोई बड़ा वकील खड़ा किया और ना सरकार की तरफ से पैरवी पर जोर दिया गया, जिससे निर्दोष की हत्या करने वाले आतंकवादी रिहा हो गए। ऐसी  संवेदनहीन कांग्रेस सरकार को बदलना है।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस राज्य में अंधेर नगरी चौपट राजा है। कांग्रेस सरकार को नस्तेनाबूत करना है और इनके ताबूत में आखिरी कील ठोकना है। किसानों को 2000 यूनिट फ्री बिजली के नाम पर शहरों की बिजली लगातार काटी जा रही है। इससे आम जनता परेशान हो रही है और नए-नए सर चार्ज लगाकर आमजन का जीना दुभर कर दिया है। कांग्रेस सरकार कहती कुछ और है करती कुछ और है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें