राजस्थान के सिरोही विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ओटराम देवासी ने छोटी ब्रह्मपुरी महालक्ष्मी मंदिर में पूजा अर्चना कर जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद अरूण ओझा के नेतृत्व में छोटी और बड़ी ब्रह्मपुरी में भाजपा प्रत्याशी देवासी को गुड से तोला गया। देवासी ने कहा कि जो सनातन धर्म को गाली देते हैं और सनातन धर्म को खत्म करने की बात करते हैं उन्हें जनता उखाड़ फेंकेगी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि जन संपर्क के दौरान लोगों के घर-घर जाकर सम्पर्क किया। वार्डवासियों ने देवासी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जनसम्पर्क के दौरान भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष लूंबाराम चौधरी, कमलेश दवे, लोकेश खण्डेलवाल, गीता पुरोहित, बाबूलाल सगरवंशी, चिराग रावल, मगन मीणा, महेन्द्र व्यास, हितेन्द्र ओझा, प्रीति चौहान, प्रवीण राठौड, महिपाल चाराण, जब्बरसिंह, विजय पटेल, अजय भट्ट, हरिकिशन रावल, महेन्द्र माली, बाबूसिंह माकरोडा, गोविन्द सैनी, शैतान परमार, कपूर पटेल, सुर्यवीरसिंह आढा, जितेन्द्र खत्री, भरत डी छिपा, शैतान खरोर, शंकरसिंह परिहार, रणछोड कुम्हार, रामेश्वर कंसारा, मृत्युजय दवे, कल्पना पुरोहित, प्रताप कुम्हार, सिद्धार्थ देवासी और सचिन माली मौजूद रहे।