फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Poll: BJP प्रत्याशी आदूराम बोले- तीन हजार हैं तो साढ़े तीन हजार वोट डलवा देना, वे जांच करवाते रहेंगे

Sun, 12 Nov 2023 09:37 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

अलवर की तिजारा सीट से भाजपा प्रत्याशी बाबा बालकनाथ के बाद अब आदूराम ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा-अगर, बूथ पर तीन हजार मतदाता हैं तो साढ़े 3 हजार वोट डलवा देना। 
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी आदूराम मेघवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बाड़मेर जिले की चौहटन सीट से भाजपा के प्रत्याशी आदूराम मेघवाल ने लोगों ने फर्जी वोटिंग करने की बात कह दी। उन्होंने कहा- अगर, बूथ पर तीन हजार मतदाता हैं तो साढ़े 3 हजार वोट डलवा देना। बाद में चुनाव आयोग जांच करता रहेगा, उनका काम ही जांच कराना है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो बाड़मेर के सरूपे का तला गांव का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


आदूराम ने कहा- मेरा यह तीसरा चुनाव है, दो बार हार का सामना करना पड़ा है। आप आप सब लोग इकट्ठे होकर चुनाव जीतवा दो। इसलिए बटन दबाने में कमी मत छोड़ना। वीडियो वायरल होने के बाद  रिटर्निंग ऑफिसर ने आदूराम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं, आदूराम का कहना है कि उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की थी। 

बाबा बालकनाथ ने भी दिया था ये बयान 
इससे पहले अलवर की तिजारा सीट से भाजपा प्रत्याशी सांसद बाबा बालकनाथ ने भी ऐसा ही बयान दिया था। उन्होंने कहा था- उधर, वाले 100 में से 80 वोट डालते हैं तो हम 100 में से 110 वोट डालेंगे। इस बार हमें इसी भावना के साथ काम करना है। इस बार ऐसा मतदान होगा कि गांव में वोट 1440 होंगे, लेकिन पड़ेंगे 1450।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें