दिया कुमारी ने गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना।
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर की विद्याधरनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी दिया कुमारी ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के तारानगर में स्थित भगवान गणेश मंदिर में माथा टेककर चुनाव प्रचार की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना कर भगवान श्री गणेश से जीत का आशीर्वाद लिया।
इसके बाद दिया कुमारी ने अंबाबाड़ी स्थित अंबा माताजी मंदिर, ढेहर के बालाजी मंदिर, अंबाबाड़ी स्थित सियाराम बाबा की बगीची, पापड़ के हनुमान जी और भूतेश्वर महादेव मंदिर जाकर भी दर्शन किए।
लघु उद्योग भारती जयपुर प्रांत के उद्यमियों के साथ की बैठक
इससे पहले दिया कुमारी लघु उद्योग भारती जयपुर प्रांत के उद्यमियों की बैठक में भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती एक महत्वपूर्ण संगठन है। इस संगठन ने लघु उद्यमियों को एकसूत्र में पिरोकर उन्हें राष्ट्रीय विचारधारा और मूल्यों को संजोए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस दौरान लघु उद्योग के पदाधिकारियों ने दिया कुमारी को चुनाव में सहयोग के लिए आश्वस्त किया।