फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्या हैं कांग्रेस और बीजेपी की चुनावी तैयारियां

Fri, 07 Mar 2014 01:26 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों तैयारियों में जुट गई हैं, लेकिन पहले प्रचार का आगाज कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार राहुल गांधी से होगा।
विज्ञापन


राहुल गांधी 10 मार्च को टोंक जिले के देवली में चुनावी सभा करेंगे। भाजपा भी प्रचार की रणनीति तैयार कर रही है और राजस्थान में मोदी की रैलियां करवाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इधर, राजनीतिक बयानबाजियां भी तेज हो गई हैं।

कांग्रेस की मंशा है कि देवली में 2008 में हुई यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की सभा से भी बढिया राहुल गांधी की सभा हो। पार्टी लोकसभा चुनाव का आगाज ऐसी जगह से करना चाह रही थी, जिससे अधिक से अधिक लोग पहुंच सकें। देवली तीन-चार जिलों की सीमा को छूता है।
विज्ञापन


कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व कार्यकर्ताओं में उत्साह फूंकने के प्रयास कर रहा है। भाजपा भी प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोडऩा चाहती, इस कारण लोकसभा चुनाव से पहले नरेन्द्र मोदी की आधा दर्जन से अधिक सभाएं आयोजित करने की रणनीति बनाई जा रही है।

इधर, प्रदेश स्तर पर पार्टियां प्रचार शुरू कर चुकी हैं, जिससे तीखी बयानबाजियों का दौर चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा के मिशन 25 को लेकर कहा है कि ऐसे मिशन बहुत देखें हैं। मौकापरस्त ताकतों को मतदाता नकार देगा।

इधर, अशोक परनामी ने भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष पद सम्भाल लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस को गलतफहमी थी कि बड़ी जीत के बाद भाजपा की दिन जश्न में निकाल देगी। लेकिन हमने जीतते ही समय खराब करने के बजाय काम सम्भाल लिया। मिशन-25 (राजस्थान की कुल लोकसभा सीटें) को पूरा करने में जुटना है।

अशोक परनामी ने भी कहा कि नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। पार्टी में कार्यकर्ता ही मुख्य धुरी है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी,  राजनाथ सिंह और वसुंधरा राजे प्रदेश में भाजपा की स्थिति को लेकर अलग-अलग सर्वे करवा चुके हैं। तीनों सर्वे और फीडबैक के आधार पर लोकसभा के प्रत्याशी तय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें