फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीएम गहलोत के सलाहकार और एमएलए की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

Sat, 14 Jan 2023 11:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

हादसे को लेकर विधायक दानिश अबरार ने कहा कि मैं अभी दिल्ली में हूं। ड्राइवर सवाई माधोपुर से गाड़ी लेकर जयपुर आ रहा था। इस दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार की हुई मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम के सलाहकार और सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार की गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा टोंक जिले के उनियारा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 116 पर हुआ था।

विज्ञापन


हेड कांस्टेबल शंकरलाल ने बताया कि शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे अल्लापुरा निवासी शहाबुद्धीन (55) बाइक पर गांव से ककोड़ जा रहा था। इस दौरान सवाई माधोपुर से टोंक की ओर जा रही विधायक दानिश अबरार की कार ने बाइक के टक्कर मार दी। हादसे में शहाबुद्दीन गंभीर घायल हो गया। 

सूचना मिलने पर गुमानपुरा टोल की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को सआदत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।

हेड कांस्टेबल ने बताया कि यह कार सवाई माधोपुर के विधायक की है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मौके पर कोई नहीं मिला। पुलिस ने गाड़ी को क्रेन की मदद से थाने में खड़ा करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हादसे को लेकर विधायक दानिश अबरार से बात की तो उन्होंने बताया कि मैं अभी दिल्ली में हूं। ड्राइवर सवाई माधोपुर से गाड़ी लेकर जयपुर आ रहा था। इस दौरान हादसा हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें