फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: सीएचसी में डॉक्टर व नर्स को ब्लैकमेल करने के लिए बनाया वीडियो, रेडियोग्राफर के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 18 Feb 2024 03:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में सीएचसी में कार्यरत एक रेडियोग्राफर ने डॉक्टर व महिला कार्मिक को ब्लैकमेल करने के लिए अस्पताल के रुम से निकलने का वीडियो बना लिया। जबकि डाक्टर, नर्स कमरे से नाश्ता कर निकल रहे थे। 
 
विज्ञापन
रेडियोग्राफर के खिलाफ मामला दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेडियोग्राफर ने भद्दे कमेंट करते हुए डॉक्टर व नर्स को बदनाम करने के लिए वीडियो को फर्जी सिम से वायरल कर दिया, जबकि वायरल हो रहे वीडियो में आपत्तिजनक कुछ भी नहीं है। वीडियो को लेकर पीड़ित डॉक्टर ने खाजूवाला पुलिस थाने में रेडियोग्राफर रमेश कुमार व अन्य व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
थानाधिकारी रामप्रताप वर्मा ने बताया कि खाजूवाला में कार्यरत बीकानेर के हेतनगर निवासी 48 वर्षीय डॉ. भीमसेन गोदारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खाजूवाला के रेडियोग्राफर रमेश कुमार और एक ने व्यक्ति ने मेरा एक महिला कार्मिक के साथ वीडियो बना लिया तथा महिला की लज्जा भंग की। पुलिस ने परिवादी डॉक्टर की रिपोर्ट पर रेडियोग्राफर रमेश कुमार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई जेठाराम को सौंपी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें