फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर बुलेट पर यातायात पुलिस हुई सख्त, दो को किया जब्त

Wed, 01 May 2024 09:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: पुलिस ने आज शार्दूल सिंह सर्किल पर 2 बुलेट बाइक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त किया है। उन्होंने बताया कि ये बुलेट सवार बाइक चलाते हैं तो मॉडिफाई साइलेंसर से पटाखे फोड़ते हैं, जिससे आसपास चलने वाले वाहन चालकों में दहशत फैलती है। 
विज्ञापन
मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर बुलेट पर यातायात पुलिस हुई सख्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलेट बाइक में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर दशहत फैलाने वाले बाइक सवारों पर पुलिस ने अब सख्ती दिखाते हुए कई बुलेट बाइक सीज की है। यातायात निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर शहर में पटाखों की आवाज निकालने वाले बाइक सवारों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में पुलिस ने आज शार्दूल सिंह सर्किल पर 2 बुलेट बाइक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त किया है। उन्होंने बताया कि ये बुलेट सवार बाइक चलाते हैं तो मॉडिफाई साइलेंसर से पटाखे फोड़ते हैं, जिससे आसपास चलने वाले वाहन चालकों में दहशत फैलती है। इसके अलावा ये बाइक सवार अपनी नंबर प्लेट पर नंबर के स्थान पर अन्य कुछ लिखवाते हैं, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन बुलेट बाइक को जब्त किया है। उन्होंने बताया कि इस बाबत मोटरसाइकिल के मिस्त्रियों को भी पाबंद किया है कि कंपनी बुलेट बाइक के फिटेड साइलेंसर को बदलने पर अब मिस्त्री पर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें