फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बीकानेर ट्रांसमिशन RE प्रोजेक्ट का टाटा पॉवर ने किया अधिग्रहण, 1544 करोड़ में जीती बोली

Sat, 02 Dec 2023 02:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Rajasthan News: बीकानेर-III नीमराना-II ट्रांसमिशन रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट के अधिग्रहण की बोली टाटा पॉवर ने जीत ली। बता दें कि 1544 करोड़ रुपये में प्रोजेक्ट को जीता गया है। यह एनर्जी प्रोजेक्ट पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन की सब्सिडियरी कंपनी पीएफसी कंसल्टिंग द्वारा स्थापित एक स्पेशल परपज व्हीकल है।
 
विज्ञापन
बीकानेर ट्रांसमिशन RE प्रोजेक्ट का टाटा पॉवर ने किया अधिग्रहण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर ट्रांसमिशन रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट के अधिग्रहण की बोली टाटा पॉवर ने जीत ली है। इधर, कंपनी ने ये बताया कि उसने 1544 करोड़ रुपये में बीकानेर-3 और नीमराना-2 ट्रांसमिशन रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट के अधिग्रहण की बोली को जीती है। बता दें कि ये एनर्जी प्रोजेक्ट पॉवर फाइनेंस कॉरपोरेशन की सब्सिडियरी कंपनी पीएफसी कंसल्टिंग द्वारा स्थापित एक स्पेशल परपज व्हीकल है। जानकारी के लिए बता दें कि स्पेशल परपज व्हीकल को स्पेशल परपज एंटिटी भी कहा जाता है।

विज्ञापन


7.7 गीगवाट रिन्यूएल एनर्जी का होगा उत्पादन
इधर, कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि प्रोजेक्ट में बीकानेर-3 पूलिंग स्टेशन से नीमराणा-2 सबस्टेशन तक करीब 340 किलोमीटर के ट्रांसमिशन कॉरिडोर स्थापित किए जाएंगे। ये ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट बिल़्ड ओन ऑपरेट ट्रांसफर के आधार पर शुरू की जाएगी। इसके तहत बीकानेर कॉम्प्लेक्स से करीब 7.7 गीगवाट रिन्यूएल एनर्जी का उत्पादन होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें