फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: स्कूल की दहलीज पर कदम रखने वाली छात्रा के पिता ने दो शिक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 12 Oct 2023 12:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

राजस्थान में बीकानेर जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां कक्षा पांच में पढ़ने वाली बच्ची के पिता ने स्कूल के दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के खाजूवाला में 'शिक्षा के मंदिर' में कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ शर्मनाक कृत्य सामने आया है। छात्रा के पिता ने स्कूल के दो शिक्षकों पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता का आरोप है कि लगभग ढाई महीने पहले पैराटीचर हंसराज ने उनकी बेटी को प्रताड़ित कर उसे स्कूल से निकाल दिया था। अपने साथ हुए बर्ताव से बच्ची डरी सहमी हुई है। इस बात का उलाहना देने जब वह स्कूल पहुंचे तो उनके साथ एक अन्य शिक्षक रमेश कुमार ने अभद्रता करते हुए जातिसूचक गालियां निकाली। 

खाजूवाला पुलिस ने इस प्रकरण में एससी-एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच खाजूवाला सीओ विनोद कुमार करेंगे। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम बुधवार देर रात खाजूवाला पहुंचीं और मामले की छानबीन की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें