फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बीकानेर यूटीआई के दो कर्मचारी एसीबी की गिरफ्त में, बिल पास करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

Sat, 10 Feb 2024 08:59 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में शुक्रवार को एसीबी की टीम ने जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए यूटीआई के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों कर्मचारियों के घर और अन्य ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए रिश्वतखोर - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसीबी की टीम ने बीकानेर जिले में कार्रवाई करते हुए दो यूटीआई कर्मचारियों को रिश्वत की राशि समेत रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। कर्मियों की पहचान जूनियर एकाउंटेंट गणेश कलवानी और कैशियर मनीष कुमार के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


मामले में एसीबी के इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 फरवरी को उदय बिल्ट प्राइवेट लिमिटेड के सुपरवाइजर अशोक कुमार ने एसीबी में शिकायत की थी कि उनकी कंपनी का 19 लाख का भुगतान नगर विकास न्यास में बकाया है, इसके भुगतान की एवज में जूनियर अकाउंटेंट गणेश कलवानी और कैशियर मनीष खत्री ने 4.25 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से 80 हजार रुपये का कमीशन मांगा है। बातचीत के बाद बिल पास करने की एवज में 70 हजार रुपये देना तय हुआ था।

इस संबंध में एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया और रिश्वत लेते हुए दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी एएसपी महावीर शर्मा के निर्देशन में सीआई आनंद मिश्रा की टीम ने यह कार्रवाई की। एसीबी ने दोनों के पास से रिश्वत के 70 हजार रुपये बरामद किए हैं। मामले में अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही दोनों रिश्चतखोर कर्मचारियों के घर और अन्य ठिकानों पर भी तलाशी की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें