फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: ताला नहीं तोड़ पाए तो 300 किलो वजनी तिजोरी ही ले उड़े चोर, सीसीटीवी फुटेज में सामने आई वारदात

Sat, 13 Jan 2024 04:24 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: जिले के गजनेर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में शुक्रवार की रात एक आभूषण दुकान में घुसे चोर तिजोरी का ताला नहीं तोड़ सके तो तीन क्विंटल की भारी-भरकम तिजोरी ही ले उड़े। 
विज्ञापन
तिजोरी उठाकर ले जाते चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के गजनेर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में शुक्रवार की रात चोर आभूषण की दुकान के ताले तोड़कर अंदर लेकिन तिजोरी का ताला नहीं तोड़ पाए और तीन क्विंटल वजनी तिजोरी ही उठाकर ले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी से मिली फुटेज में सारा घटनाक्रम सामने आया। 

विज्ञापन


दुकानदार तेजू सोनी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार लगभग 6 चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और काउंटर में रखे रुपयों के साथ ही तीन सौ किलो की तिजोरी गाड़ी में डालकर ले गए। तिजोरी में लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी रखे थे। चोरी की इस घटना से आसपास के व्यापारियों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन


गजनेर पुलिस को पास ही के गांव सुरजडा में टूटी हुई तिजोरी मिली है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें