Bikaner: बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के चलते युवा अपराध की तरफ बढ़ने लगे हैं। युवाओं को अपराध और नशे से दूर रखने के लिए पुलिस ने पुलिस-विद्यार्थी चौपाल नाम से रेंज स्तर पर एक नई पहल की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पुलिस-विद्यार्थी चौपाल का आयोजन बीकानेर समेत श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और अनूपगढ़ में भी किया जाएगा। बीकानेर के रवीन्द्र रंगमंच में आयोजित की गई इस चौपाल में स्कूल, कॉलेज और अन्य बच्चों के साथ संवाद कर उन्हें नशे और अपराध के दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में स्कूल, कॉलेज और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले यूथ अगेंस्ट इल्लिट्रेसी संस्था के 550 बच्चों को बुलाया गया। इस दौरान रेंज आईजी ओमप्रकाश पासवान से विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए। रेंज स्तर पर पुलिस की इस पहल का सामाजिक संगठनों एवं अन्य संस्थाओं ने स्वागत किया है।