फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: संभागीय आयुक्त के आदेश, आज सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक अस्थाई रूप से इंटरनेट सेवा रहेगी बंद

Sun, 21 Jan 2024 12:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: संभागीय आयुक्त उर्मिला राजौरिया ने 21 जनवरी को आयोजित होने वाली सूचना सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 के मद्देनजर बीकानेर की नगरीय सीमा, ग्राम खारा एवं ग्राम रायसर की राजस्व सीमाओं में प्रातः 7 से दोपहर 1 बजे तक इंटरनेट सेवाएं अस्थाई रूप से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
इंटरनेट सेवा रहेगी बंद - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देर रात जारी किए गए इस आदेश के अनुसार इंटरनेट सर्विस प्रदाताओं द्वारा दी जाने वाली सभी प्रकार की इंटरनेट सेवाएं बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में हॉस्पिटल, बैंक और इंडस्ट्रीज को इससे अलग रखा गया है।

विज्ञापन


संभागीय आयुक्त राजौरिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार लोक सुरक्षा एवं आपात को दृष्टिगत रखते हुए ये आदेश जारी किए गए हैं। प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सक्षम विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें