फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सोयाबीन तेल से भरे टैंकर में लगी आग, चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान, टैंकर जलकर खाक

Sat, 27 Jan 2024 11:30 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: जिले के खाजूवाला में रावला मार्ग पर सोयाबीन तेल से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। केबिन के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटना हुई। चलते टैंकर में अचानक हुई इस घटना में गाड़ी चालक और खलासी ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
टैंकर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार 22 टन सोयाबीन तेल लेकर जा रहे टैंकर में खाजूवाला जिले के रावला मार्ग के करीब अचानक आग लग गई। जिले में अग्निशमन व्यवस्था नहीं होने पर बीकानेर और अनूपगढ़ से लगभग तीन घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक टैंकर पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका था। 

विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भीषण थी कि पुलिस का प्रयास भी नाकाम ही रहा। हैरत की बात यह रही कि आगजनी की इतनी बड़ी घटना के बाद भी मौके पर कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। अग्निकांड के दौरान हाईवे पर कई घंटों तक वाहनों का आवागमन ठप रहा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार टैंकर गुजरात स्थित तेल फैक्ट्री से सोयाबीन तेल लेकर श्रीगंगानगर जा रहा था। इसी दौरान खाजूवाला-रावला मार्ग पर संजरवाला के समीप ड्राइवर को अचानक टैंकर से धुआं निकलता दिखाई दिया। ड्राइवर और खलासी ने तुरंत कूदकर जान बचाई। इसके बाद देखते ही देखते पूरा टैंकर जलने लगा।
विज्ञापन


टैंकर में आग की लपटें देखकर आसपास गांवों के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद बीकानेर और अनूपगढ़ से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका और टैंकर पूरी तरह से खाक हो गया। 
विज्ञापन

 
टैंकर में लगी आग से हाइवे पर दोनों तरफ जाम लग गया, जिसे खुलवाने के लिए भी पुलिस को अच्छी-खासी मशक्कत करनी पड़ी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें