फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: साइलेंट हार्ट अटैक से सहायक उपनिरीक्षक की मौत, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Thu, 07 Mar 2024 01:31 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: जिले के जसरासर थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक की देर रात हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। एएसआई का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।
विज्ञापन
एएसआई की पार्थिव देह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जसरासर थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक भंवरदान की देर रात हृदय गति रुकने से मौत हो गई। कल देर रात थाने में बने क्वार्टर में साइलेंट अटैक आने के बाद थाने में तैनात पुलिसकर्मी उन्हें जसरासर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी कल देर रात अचानक भंवरदान की तबीयत बिगड़ने पर उनके सहकर्मी उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने साइलेंट हार्ट अटैक के कारण उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पीबीएम अस्पताल चौकी में उनकी पार्थिव देह को रखवाया गया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, एडीएसपी सिटी दीपक शर्मा, सदर थानाधिकारी बृजभूषण अग्रवाल, जसरासर थाना प्रभारी संदीप विश्नोई ने पुष्प भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शव को उनके पैतृक गांव सालासर के लिए रवाना किया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें