फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बीकानेर एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रक और स्कोर्पियो की टक्कर में पांच लोगों की मौत

Fri, 16 Feb 2024 09:52 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: नोखा थाना इलाके के भारतमाला एक्सप्रेस वे पर नौरंगदेसर -रासीसर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा अल सुबह रासीसर गांव के समीप पास हुआ। हादसे में सभी मृतक गुजरात के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रक और टवेरा की भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम मौके पहुंचीं। उन्होंने बताया कि ट्रक और स्कोर्पियो की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शव नोखा के जिला अस्पताल में रखवाए गए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कोर्पियो के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान गुजरात के डॉ. प्रतीक, उनकी पत्नी हेतल, गुजरात में ही कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर डॉ. पूजा, उनके पति और उनकी 18 महीने की बेटी के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भयंकर थी कि पांचों लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये लोग कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे। हादसे के बाद नेशनल एक्सप्रेस हाइवे पर वाहनों का जाम लग गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें