फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधविश्वास में तप रहा राजस्थान: फिर एक मासूम हुई अंधविश्वास का शिकार, तांत्रिक ने लड़की को गर्म सलाखों से दागा

Fri, 10 May 2024 10:43 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

स्कूली छात्रा में तांत्रिक ने भूत होने का परिवार वालों को हवाला दिया और शरीर को गर्म सरियों से दागा। पीड़िता के साथ मारपीट की गई, लड़की के पिता अपनी बेटी को नोखा अस्पताल लाए। पांचू थाने में तांत्रिक देवी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन
स्कूली छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर में नोखा के कक्कू से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां अंधविश्वास के चलते एक लड़की के साथ बर्बरता की गई। लड़की के शरीर में गरम सलाखों से दाग कर इलाज कराने का मामला सामने आया है। तांत्रिक द्वारा प्रेतबाधा दूर करने के लिए लड़की का जिस्म गर्म सलाखों से दाग दिया।

विज्ञापन


पांचू पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि उसकी तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। मंगलवार रात 11 बजे उसे परिजन गांव के नखत बना मंदिर में मंदिर पुजारी और तांत्रिक देवी सिंह चौहान के पास ले गए। तांत्रिक ने देखते ही कहा कि बच्ची पर प्रेत का साया है। तांत्रिक ने कमरे से सभी लोगों और उसके परिजनों को बाहर निकाल दिया। उसके बाद उसने अपने हाथों से उसका मुंह दबाया। लोहे के गर्म सरिए से शरीर के कई हिस्से दाग दिए।

तांत्रिक ने उसके गालों पर थप्पड़ मारे और पिटाई की। सरिए से उसके हाथ-पैर दाग दिए। लड़की को बुरी तरह जली हुई अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। पीड़िता के पिता रामगोपाल शर्मा ने तांत्रिक देवी सिंह, उसके सहयोगी के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। लड़की के पिता की ओर से तांत्रिक के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें