'सत्ता का संग्राम' के तहत अमर उजाला का चुनावी रथ बुधवार को बीकानेर पहुंचा। यहां पर लोगों ने अमर उजाला के साथ सरकार और विकास सहित अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखी। साथ ही लोगों ने सरकार से क्या अपेक्षाएं की और क्या हुआ, इस पर भी राय व्यक्त की।
इसी कड़ी में एक सज्जन ने कहा कि बीकनेर में विकास की गंगा अगर किसी ने बहाई है तो वो बीडी कल्ला ने बहाई है। हालांकि हमारी कुछ समस्याएं अभी बाकी है जैसे रेलवे फाटक है उसका समाधान निकलना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि हमारा इलाका सीमांत है, यहां पानी की समस्या रहती थी। लेकिन मंत्री बीडी कल्ला ने इस समस्या का समाधान भी निकाल दिया है। यहां कोई हिन्दू-मुस्लिम नहीं है, बीकानेर को छोटी काशी कहते है।
विकास की गंगा बीकानेर में बही
वहीं एक और सज्जन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अगर विकास की गंगा बीकानेर में बही है, तो वो बीडी कल्ला की देन है। उन्होंने कहा कि जो बीकानेर 40 साल पहले था, अब उसमें काफी परिवर्तन आया है। लेकिन अभी भी कुछ मूलभूत सुविधा है, उसपर काम होना चाहिए।