फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: पिकअप चालक ने मचाया उत्पात, कई वाहनों को मारी टक्कर; गुस्साए मोहल्ले वासियों ने लगाया जाम

Sat, 08 Jun 2024 11:54 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: शहर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र स्थित अंत्योदय नगर में एक तेज पिकअप गाड़ी ने इलाके में जमकर उत्पात मचाया। पिकअप चालक ने मोहल्ले में खड़ी कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
पिकअप चालक ने मचाया उत्पात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर रात अंत्योदय नगर में एक बिना नंबर की पिकअप गाड़ी तेज रफ्तार से आई और अनेक वाहनों को टक्कर मारते हुए नुकसान पहुंचाया पिकअप चालक ने वहां स्थित ट्रांसफार्मर के पोल को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन


देर रात हुए इस घटनाक्रम से इलाके में अफरातफरी मच गई। मोहल्ले वालों का कहना है कि इससे पहले भी इलाके में कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी है। पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस कई घंटों बाद वहां पहुंची, जिससे इलाके के लोगों ने महिलाओं सहित जैसलमेर रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे और लोगों से समझाइश कर मार्ग खुलवाया। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालकर आरोपी पिकअप चालक की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें