फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीमा पार से आया हथियारों का जखीरा, पाकिस्तान की नई चाल उजागर; ड्रोन से भेजी गई हेरोइन व कारतूस जब्त

Sun, 02 Aug 2026 02:24 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास पुलिस ने ड्रोन के जरिए भेजी गई 10 किलो हेरोइन, 11 पिस्टल, बड़ी संख्या में कारतूस और एक ड्रोन बरामद किया है। पुलिस ने खेप लेने पहुंचे जोधपुर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बड़ी कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे खाजूवाला क्षेत्र में पुलिस ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रोन के जरिए भेजी गई भारी मात्रा में हेरोइन, हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में तस्करी का माल लेने पहुंचे एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


हेरोइन,पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया
खाजूवाला पुलिस को मिली सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में ड्रोन डंपिंग के माध्यम से भेजी गई 10 किलो हेरोइन, 11 पिस्टल, बड़ी संख्या में कारतूस तथा एक ड्रोन बरामद किया गया। मौके से जोधपुर निवासी विरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया, जो कथित रूप से यह खेप लेने पहुंचा था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बरामद 10 किलो हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने पूरी खेप को जब्त कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  रिटायरमेंट के बाद शोभा ओहटकर को बड़ी जिम्मेदारी; सरकार ने BSSC का अध्यक्ष बनाया
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला सीमा पार से संचालित तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं और पाकिस्तान से संचालित इस मॉड्यूल के तार देश के किन-किन राज्यों तक फैले हुए हैं। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें