फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीकानेर में दीवार ढहने से दो मासूमों की मौत, बचाने गए पिता ने भी तोड़ा दम, परिजनों का रोकर बुरा हाल

Tue, 30 Jul 2024 09:46 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Rajasthan News: जिले के छतरगढ़ थाना इलाके में दर्दनाक हादसा सामने आया है। छतरगढ़ थाना इलाके के लूण खां गांव निवासी शरीफ खां पुत्र सादक खां के घर की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में दो मासूम सहित तीन की मौत हो गई।
विज्ञापन
दीवार ढहने से हादसा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार शरीफ खां का पुत्र निजाम 10 वर्षीय और उसकी भतीजी शब्बू (शबनम) सात वर्ष दीवार के पास खेल रहे थे। चूंकि मकान की दीवार कच्ची थी। जैसे ही दीवार अचानक से गिरी तो दीवार के पास में खेल रहे बच्चे उसमें दब गई। पास में बैठा शरीफ दोनों बच्चों को बचाने के लिए दौड़ा वह भी दब गया।

विज्ञापन


घर में मौजूद लोग कुछ समझ पाते और तब तक तक बहुत देर हो गई थी। इस हादसे में 10 वर्षीय निजाम, शरीफ के भाई अली खां की बेटी शब्बू की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने शरीफ को मलबे से बाहर निकाला और उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया, वहीं शरीफ के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें