फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner : जल्दी ही बीकानेर को मिलेगी वंदे भारत ट्रेन की सौगात, केंद्रीय कानून मंत्री ने की घोषणा

Sun, 28 Jul 2024 05:47 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

रेलवे की ओर से बीकानेर मंडल को जल्दी ही एक नई सौगात मिलने वाली है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने इस संबंध में आज एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अक्टूबर से बीकानेर से वंदे भारत ट्रेन शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कई वर्षों में रेलवे की ओर से बीकानेर मंडल में काफी रेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई  गई हैं। अब रेलवे बीकानेर मंडल की रेल सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए एक और बड़ी सौगात देने जा रहा है। बीकानेर दौरे पर आए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने आज इस संबंध में एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान बताया कि दो महीने बाद यानी अक्टूबर महीने से बीकानेर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन संचालित होना शुरू हो जाएगी। हालांकि यह ट्रेन कहां के लिए चलेगी इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन जानकारों का मानना है कि संभवत: यह आधुनिक ट्रेन बीकानेर से दिल्ली के बीच चलाई जाएगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीकानेर के बाशिंदों द्वारा पिछले काफी समय से मांग की जा रही थी कि वंदे भारत ट्रेन बीकानेर रेलवे स्टेशन से भी चलाई जाए। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी लगातार इस ओर प्रयास कर रहे थे। ऐसे में अब वंदे भारत ट्रेन संचालित किए जाने की घोषणा बीकानेर और आसपास क्षेत्रों के लोगों के लिए खुशी की खबर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें