बीकानेर में पहली बार राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न राज्यों से 500 से अधिक निशानेबाजों के शामिल होने की संभावना है। प्रतियोगिता में पिस्टल और राइफल श्रेणियों की 10 मीटर रेंज की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बीकानेर में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता 20 से 23 जून 2025 तक शिवबाड़ी स्थित लालेश्वर महादेव मंदिर परिसर की महाराजा करणीसिंह शूटिंग रेंज में आयोजित होगी। यह आयोजन महाराजा डॉ. करणीसिंह की स्मृति में कराया जा रहा है जिन्होंने शूटिंग के क्षेत्र में बीकानेर को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों की ठगी, भेद खुलने के डर से दो साथियों समेत तीन को मौत के घाट उतारा
इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से 500 से अधिक निशानेबाजों के शामिल होने की संभावना है। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, अंडर-12, यूथ, जूनियर और सीनियर वर्गों में पुरुष एवं महिला वर्ग की पिस्टल और राइफल श्रेणियों की 10 मीटर रेंज स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों के साथ नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।प्रतियोगिता का उद्घाटन 20 जून को प्रातः 9 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक सिद्धि कुमारी शिरकत करेंगी। इस अवसर पर ब्रिगेडियर अतुल तथा शिवबाड़ी के अधिष्ठाता विमर्शानंद महाराज भी मौजूद रहेंगे।