फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त

Thu, 07 Mar 2024 01:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner News: नगर निगम की टीम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ढेड़ क्विंटल पॉलिथीन जब्त की है। कोतवाली थाना के बड़ा बाजार इलाके में निगम की टीम चूड़ी बाजार मे यह कार्रवाई की है। 
 
विज्ञापन
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निगम की टीम को सूचना मिली थी कि इलाके के सुराणा प्लास्टिक्स में भारी मात्रा में प्रतिबंध पॉलिथीन का भंडारण व बेचान किया जा रहा है। इसके बाद सूचना के आधार पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में पॉलिथीन जब्त की है। निगम की टीम को देखकर एक बारगी  आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


डेढ़ क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली
जिसके बाद टीम ने प्लास्टिक की दुकान में तलाशी ली। तलाशी के दौरान दुकान से पॉलिथीन की थेलियां मिली, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। निगम की टीम को सुराणा प्लास्टिक से लगभग डेढ़ क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली है। निगम की इस कार्रवाई के दौरान होमगार्ड इंचार्ज ऋषिराज सहित होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें