फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: लापरवाही पर आईजी की कार्रवाई; तीन थाना अधिकारियों को किया लाइन हाजिर, आठ को थमाई चार्जशीट

Thu, 05 Oct 2023 12:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

आईजी ने बुधवार को एक साथ आठ थानाधिकारियों को चार्जशीट थमाई और तीन को लाइन हाजिर किया है। इसके साथ ही दो सहायक उपनिरीक्षक, तीन हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
रेंज आईजी ओमप्रकाश - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने बड़ी तादाद में पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए संदेश दिया है कि ड्यूटी में लापरवाही या कोताही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आईजी ने बुधवार को एक साथ आठ थानाधिकारियों को चार्जशीट थमाई और तीन को लाइन हाजिर किया है। इसके साथ ही दो सहायक उपनिरीक्षक, तीन हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज बीकानेर ने आज सन्तोष, उपनिरीक्षक, थानाधिकारी, पुलिस थाना पल्लू जिला हनुमानगढ़, सुरेन्द्र कुमार राणा उप-निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना लालगढ़ जाटान जिला श्रीगंगानगर, रचना विश्नोई, उप-निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना रामसिंहपुर जिला अनूपगढ़ को उनके कार्य में शिथिलता बरतने व राजकार्य में रुचि नहीं लेने के कारण तत्काल प्रभाव से उनका पदस्थापन पुलिस लाइन हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, अनूपगढ़ किया गया है।

अस्थाई पुलिस चेक पोस्ट साधुवाली पुलिस थाना जवाहर नगर के विजय कुमार सहायक उप-निरीक्षक जिला श्रीगंगानगर, प्रताप सिंह हेड कानि जिला श्रीगंगानगर, दयाराम हेड कानि जिला श्रीगंगानगर, हनुमान सिंह कानि  जिला श्रीगंगानगर, पवन कुमार कानि जिला श्रीगंगानगर के उक्त कार्मिको के कार्य में लापरवाही पाई जाने पर निलम्बित किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस चौकी सुरेवाला पुलिस थाना टिब्बी जिला हनुमानगढ़ के राय सिंह सहायक उप-निरीक्षक जिला हनुमानगढ़, चानणराम हेड कानि जिला हनुमानगढ़, महेन्द्र कुमार कानि जिला हनुमानगढ़, मनोज कुमार कानि जिला हनुमानगढ़, के उक्त कार्मिको के कार्य में लापरवाही पाये जाने पर निलम्बित किया है।इसके अतिरिक्त अंतर्राज्यीय सीमावृति क्षेत्र के थानाधिकारी पृथ्वीपाल, थाना जवाहरनगर जिला श्रीगंगानगर,  सुरेन्द्र राणा, उप-निरीक्षक, थाना लालगढ़ जाटान जिला श्रीगंगानगर, फूलचन्द, पुलिस निरीक्षक, थाना टिब्बी जिला हनुमागढ़, रामचन्द्र कस्वां, पुलिस निरीक्षक, थाना संगरिया जिला हनुमानगढ़, कविता पूनियां, पुलिस निरीक्षक, थाना भिरानी जिला हनुमानगढ़, लालबहादुर उप-निरीक्षक, थाना तलवाड़ा जिला हनुमानगढ़, राधेश्याम उपनिरीक्षक, थाना गोगामेडी जिला हनुमानगढ़, जगदीश प्रसाद उप-निरीक्षक, थाना फेफाना जिला हनुमानगढ़ को कार्य में लापरवाही बरतने पर 17 सीसीए के तहत नोटिस जारी किये गये है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें