फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, पॉजिटिव व्यक्तियों के आसपास के घरों में किया सर्वे

Sun, 18 Feb 2024 07:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: जिले में स्वाइन फ्लू के 12 व्यक्ति पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग ने पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों के घर के आसपास 50 घरों में स्वास्थ्य विभाग के दलों द्वारा सर्वे, जांच व जरूरी दवाओं का वितरण का किया।
 
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों में से मात्र एक व्यक्ति कोविड वार्ड में भर्ती है, जोकि फिलहाल स्वस्थ है। शेष सभी व्यक्ति स्वस्थ एवं घरों में ही आइसोलेट है।

विज्ञापन


सामान्य सर्दी, जुकाम, खांसी व बुखार जैसे लक्षणों के अलावा कोई गंभीर लक्षण किसी में भी पाया नहीं गया है। फिर भी समस्त ब्लॉक सीएमओ तथा शहरी प्रभारियों को एक्टिव मोड पर जांच करवाने तथा बचाव हेतु प्रचार-प्रसार के निर्देश जारी किए गए हैं। संपर्क में आए समस्त व्यक्तियों को एहतियातन ओसेल्टामिवीर यानी कि टैमी फ्लू दवा भी वितरित की जा रही है।

नियमों का करे पालन
उन्होंने बताया कि रोग प्रसार की स्थिति बहुत सामान्य है। आम जन को घबराने जैसी कोई बात नहीं है। डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता ने बताया कि स्वाइन फ्लू का प्रसार पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के निकट संपर्क में आने, हाथ मिलाने आदि से संभव है। अतः आमजन से अपील की जाती है कि वे "दो गज की दूरी-मास्क है जरूरी" के नियम का सख्ती से पालन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें