फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराईं कार, एक की मौत, तीन गंभीर घायल, सभी बीएसएफ के जवान

Thu, 25 Jan 2024 11:55 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां भीषण कोहरे के चलते एक कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद कार पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराईं कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे के चलते जयपुर रोड बाईपास पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां घने के कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम थी, जिसके चलते कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बता दें कि इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। जानकारी के मुताबिक ये सभी बीएसएफ के जवान है। सभी ट्रेनिंग  पीरियड में एक साथ थे छुट्टी मिलने के बाद दिल्ली से जैसलमेर घूमने के लिए जा रहे थे। आज सुबह जब ये लोग बीकानेर पहुंचे तो जयपुर रोड बाईपास पर घना कोहरा था। इन्हें बाइपास का डिवाइडर नहीं दिखा और कार डिवाइडर से जा टकराईं।

विज्ञापन


सभी घायलों का इलाज जारी
बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने साहिल यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि इस हादसे में शशिकांत यादव, सचिन, करन गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें