फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: बुलडोजर से भाजपा नेता का घर ढहाया, मंत्री गोदारा पर इल्जाम, कहा- ‘आज मेरा घर टूटा, कल तुम्हारा गुरूर’

Thu, 26 Dec 2024 10:19 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: भाजपा नेता का बुलडोजर से ढहा दिया गया। उक्त मामले को लेकर भाजपा नेता ने राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा को इसका जिम्मेदार ठहरा दिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर उनपर निशाना साधा है। आइये जानते है क्या कुछ कहा उन्होंने… 
 
विज्ञापन
जेसीबी ने बाउंड्री तोड़ी गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के राजेरा गांव में बुधवार को जिला प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण के तहत बड़े पैमाने पर निर्माण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान भाजपा नेता और बीकानेर संभाग संयोजक सोशल मीडिया सेल, बीजेपी कोजूराम सारस्वत के घर को भी बुलडोजर से तोड़ दिया गया।

विज्ञापन


बुलडोजर कार्रवाई में उनके घर की दीवार, एक कमरा और शौचालय को गिरा दिया गया। प्रशासन ने इस अभियान के तहत राजेरा गांव के लगभग 80 मकानों को ध्वस्त कर दिया। इस घटना के बाद भाजपा नेता कोजूराम सारस्वत ने सोशल मीडिया पर अपने टूटे हुए घर का वीडियो साझा किया। वीडियो में उन्होंने इस कार्रवाई का जिम्मेदार राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा को ठहराया।

उन्होंने सीएम भजनलाल सहित कैबिनेट मंत्री को अपनी पोस्ट में टैग करते हुए लिखा, आज हमारा घर टूटा है, कल तुम्हारा गुरूर टूटेगा। भाजपा नेता सारस्वत ने कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा पर आरोप लगाया कि यह कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध के तहत की गई है। उन्होंने इसे मनमानी बताते हुए प्रशासन और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन

वहीं, स्थानीय निवासियों ने भी इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई और इसे अन्यायपूर्ण बताया। इस घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि यह अभियान सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए चलाया गया था। इस मामले को लेकर कोजूराम सारस्वत ने बताया कि वो विधानसभा चुनाव में श्री डूंगरगढ़गढ़ से मैदान में खड़े ताराचंद सारस्वत के साथ थे। लूणकरणसर में ब्राह्मण वोटर की अच्छी खासी निर्णायक भूमिका हैं। ऐसे में सुमित गोदारा नाराज हो गए। इससे पहले के चुनाव में मैंने ही सुमित गोदारा का प्रचार-प्रसार किया था। तब गोदारा जीत गए थे और सारस्वत चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें