फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News : गृह मंत्री के विवादित बयान पर डोटसरा का भाजपा पर तीखा हमला, गोडसे की विचारधारा का लगाया आरोप

Wed, 25 Dec 2024 09:29 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

गृहमंत्री अमित शाह की विवादित टिप्प्णी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा संसद में अडाणी मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा नाथूराम गोडसे की विचारधारा का अनुसरण करती है और संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान कर रही है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संसद में बाबा साहेब पर की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगने की बात कही।

विज्ञापन


डोटासरा ने कहा कि भाजपा संसद में अडाणी के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बाबा साहेब के आदर्शों का मखौल उड़ा रही है, जिससे यह साफ हो जाता है कि पार्टी संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लेकर गंभीर नहीं है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर कटाक्ष करते हुए डोटासरा ने कहा कि वे काहे के शिक्षा मंत्री हैं? उनके किसी भी काम से यह नहीं लगता कि वे शिक्षा के लिए जिम्मेदार हैं। पहले उन्होंने शीतकालीन अवकाश नहीं होने की घोषणा की और फिर अचानक छुट्टियों का आदेश जारी कर दिया, यह उनकी कार्यशैली को दर्शाता है।
विज्ञापन


डोटासरा ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बाबा साहेब के अपमान पर आपत्ति दर्ज करानी चाहिए। यदि भाजपा इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं करती तो जनता अगले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बाबा साहेब अंबेडकर के सिद्धांतों और संविधान की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने भाजपा के खिलाफ जनता को जागरूक करने का संकल्प लिया और कहा कि पार्टी अपने झूठे दावों और नीतियों की पोल खोलकर रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें