फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: पैरा आर्चर स्वामी ने वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट के फाइनल में बनाई जगह, अब 30 को फ्रांस से मुकाबला

Wed, 27 Aug 2025 04:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर के पैरा आर्चर श्यामसुंदर स्वामी ने चेक गणराज्य में चल रहे वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई है। अब फाइनल मुकाबला 30 अगस्त को खेला जाएगा।
विज्ञापन
बीकानेर के पैरा आर्चर श्यामसुंदर स्वामी ने जीता मुकाबला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के पैरा आर्चरी के अंतरराष्ट्रीय सितारे श्यामसुंदर स्वामी ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है। चेक गणराज्य में चल रहे वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट में श्यामसुंदर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। 

विज्ञापन


टूर्नामेंट के प्रारंभिक दौर में ही श्यामसुंदर ने अपने सटीक निशानों से विरोधियों को चौंका दिया। प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने इटली के खिलाड़ी को 138-142 अंकों से हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाड़ी को 142-145 अंकों से शिकस्त देकर आगे बढ़े। सेमीफाइनल मुकाबला भारत के ही तोमन कुमार से था, जो बेहद रोमांचक रहा। लेकिन श्यामसुंदर ने दबाव में भी संयम बनाए रखा और 141-148 अंकों से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट पक्का किया।

फाइनल मुकाबला 30 अगस्त को खेला जाएगा, जिसमें श्यामसुंदर का सामना फ्रांस के खिलाड़ी से होगा। खेल प्रेमियों की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी हुई हैं, वहीं बीकानेर में उनके समर्थक और परिवारजन इस ऐतिहासिक घड़ी के साक्षी बनने को उत्साहित हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आवारा कुत्तों के लिए सरकार की नई डॉग पॉलिसी, 6 महीने से छोटे पिल्लों की नसबंदी पर रोक
विज्ञापन


श्यामसुंदर स्वामी इससे पहले थाईलैंड एशिया कप में व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। उनके शानदार प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान और मजबूत की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे बीकानेर और राजस्थान में खुशी की लहर दौड़ गई है। खेल प्रेमियों का कहना है कि श्यामसुंदर ने साबित कर दिया है कि कठिनाइयों के बावजूद अगर जुनून और मेहनत हो तो बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: अब कफ सिरप खरीदने पर देना होगा फोन नंबर – ICMR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें